ग्राम पंचायत सौहार के सौहार घाट से गंगौत्री नदी तट तक पुल निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है और वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है, आरोप है कि इसके बावजूद स्वीकृत स्थल को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
30 अगस्त को गर्दाघाट वन प्रतिबंधित क्षेत्र में सीजी 14 एमई 9188 नंबर के ट्रैक्टर से कथित तौर पर अवैध बोरिंग कराई जा रही थी, पुल का स्थान बदले जाने के विरोध में सौहार और गंगौत्री पंचायत के ग्रामीण पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।
सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह पोया ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध बोरिंग पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई और पुल का निर्माण स्वीकृत स्थल पर नहीं कराया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





