सरगुजा पुलिस ने न्यायालय में फर्जी पट्टा और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की अवैध रूप से जमानत कराने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 05 नग फर्जी किसान पट्टा, 01 फर्जी आधार कार्ड, 06 मोबाइल फोन, 01 होंडा एक्टिवा स्कूटी सीजी 15 डीयू 8688, 01 लैपटॉप, 02 प्रिंटर, की-बोर्ड और माउस जब्त किया है। जब्त उपकरणों से ही फर्जी पट्टे तैयार किए जाते थे। थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति न्यायालय परिसर में जरूरतमंद आरोपियों से संपर्क कर पैसा लेकर फर्जी पट्टा पुस्तिका और आधार कार्ड के माध्यम से जमानत करा रहे हैं और अभी न्यायालय में ही मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी और सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में कोतवाली और साइबर सेल की टीम मौके पर रवाना हुई। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर टीम ने कला केंद्र मैदान के चबूतरा के पास दबिश दी, जहां 05 लोग संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बुधराम पिता स्व. रनसाय गोंड 55 वर्ष निवासी अजबनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर, अजय मानिकपुरी उर्फ जयलाल पिता स्व. सुरजन मानिकपुरी 40 वर्ष निवासी बलसेंडी थाना गांधीनगर, रामेश्वरी यादव पति महेश्वर यादव 30 वर्ष निवासी लब्जी थाना गांधीनगर, दशमेत गोंड पति बुधराम गोंड 40 वर्ष निवासी अजबनगर और ममता पैकरा उर्फ बिलासो पिता शिवधर पैकरा 29 वर्ष निवासी बेलसेंडी कल्याणपुर थाना गांधीनगर बताया। संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो पास खड़ी एक्टिवा स्कूटी की डिक्की से 05 नग किसान पट्टा और 01 आधार कार्ड बरामद हुए। प्रथम दृष्टया सभी पट्टों पर फर्जी सील लगी थी और हस्ताक्षर नहीं थे। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ये फर्जी दस्तावेज न्यायालय में जमानत के लिए उपयोग करते थे और इसके एवज में आरोपियों से मोटी रकम वसूलते थे। आरोपियों ने बताया कि ये फर्जी पट्टे उन्हें अंबिकापुर का कुख्यात पट्टा दलाल राज जायसवाल उपलब्ध कराता है। निशानदेही पर पुलिस ने राज जायसवाल पिता स्व. भोलानाथ जायसवाल 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 23 घुटरापारा को हिरासत में लिया।

INDIAN-NEWS-21
भारत की आवाज़
Chief Editor
JAKIR MOMIN
नयालय को गुमराह कर फर्जी पट्टे से ज़मानत लेने वाले रैकेट का पर्दाफाश -
मास्टरमाइंड सहित 7 गिरफ्तार लैपटॉप, स्कूटी, प्रिंटर जप्त!
समाचार डेस्क इंडियन न्यूज़ 21 17/9/2026, 3:10:37 am29 व्यू

#फर्जीवाडा
संबंधित समाचार

आश्रम से लापता चौथी के छात्र का तालाब में मिला शव, अधीक्षक निलंबित, दो दिन पहले ही आश्रम में आया था मासूम, परिजनों को सूचना देने में देरी पर उठे गंभीर सवाल

तमोर पिंगला एलीफेंट रिजर्व प्रबंधन की बढ़ती लापरवाही, भेलकच्छ में कबरा कान हाथी का तांडव, हाथी मानव द्वंद के बाद इको वाहन व कई मकानों पर हमला, लचर कार्यशैली का खामियाजा भुगतने क्षेत्र के आम नागरिक हुवे मजबूर …..

विद्यालय की कक्षाओं में भरा पानी, जलभराव के कारण भीगे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर छात्र।
इसे भी पढ़ें

स्थानीय
आश्रम से लापता चौथी के छात्र का तालाब में मिला शव, अधीक्षक निलंबित, दो दिन पहले ही आश्रम में आया था मासूम, परिजनों को सूचना देने में देरी पर उठे गंभीर सवाल

स्थानीय
तमोर पिंगला एलीफेंट रिजर्व प्रबंधन की बढ़ती लापरवाही, भेलकच्छ में कबरा कान हाथी का तांडव, हाथी मानव द्वंद के बाद इको वाहन व कई मकानों पर हमला, लचर कार्यशैली का खामियाजा भुगतने क्षेत्र के आम नागरिक हुवे मजबूर …..

स्थानीय
विद्यालय की कक्षाओं में भरा पानी, जलभराव के कारण भीगे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर छात्र।

स्थानीय
एक चिते की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई दूसरी मौत सवालों के घेरे में, लगातार हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, फिर से हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग की सुरक्षा प्रणाली पर उठे सवाल..
पाठकों की प्रतिक्रिया (0)
अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!