दैनिक जीवन में आवागमन से जुड़ी कठिनाइयों के कारण गौतम ने कलेक्टर रेना जमील से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी कलेक्टर ने उनकी आवश्यकता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग को शासन की योजना के तहत आवश्यक कार्यवाही कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई। कलेक्टर जनदर्शन के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने गौतम को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।
ट्राई साइकिल मिलने पर गौतम के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही वे छोटे-मोटे रोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकेंगे, उन्होंने इस सहायता के लिए विष्णु भैया को धन्यवाद भी दिया। उनके लिए यह सहायता सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





